अरवल: बड़ी सोन नहर में किशोर की डूबने से मौत, 20 घंटे बाद शव बरामद, विधायक ने पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों से की मुलाकात
Arwal, Arwal | Oct 1, 2025 बड़ी सोन नहर में लगातार 20 घंटे खोजबीन के बाद किशोर का शव रूप सागर बीघा के पास बरामद किया गया। मृतक की पहचान सकरी मसूदा गांव निवासी विनोद चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र छोटू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महानंद सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।