अरवल: भोजपुर से चोरी की बाइक पर दुर्गा पूजा घूमने आ रहे दो दोस्त अरवल में पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Sep 30, 2025 अरवल शहर में हो रही लगातार चोरी की घटना से परेशान होने के कारण नगर थाने की पुलिस ने दो बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर विशेष वाहन जांच अभियान पूरे जिले में संचालित की जा रही थी।तभी सहार अरवल पुल सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के द्वारा जांच के क्रम में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।