लालगंज: दुबार कलां के चक 65 निवासिनी 38 वर्षीया महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से अचेत, सीएचसी लालगंज में चल रहा उपचार
लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां पुलिस चौकी अंतर्गत चक 65 निवासी विनय कुमार की 38 वर्षीया पत्नी राजकली बुधवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे विद्युत करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला का उपचार चल रहा है।