अफजलपुर पुलिस ने 89 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा पकड़ा, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार; XUV500 कार जब्त
मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 89 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ग्रे कलर की महिंद्रा XUV500 कार (UP16AZ6768) भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 11 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में डोडाचूरा लेकर तस्कर सीतामऊ होते हुए पंजाब की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने लदौली बिल्ला तिराहे के पास आम रोड, हाईस्कूल के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से 7 प्लास्टिक कट्टों में 89 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके से आरोपी हरविंदर सिंह (35), निवासी जग्गा, थाना पायल, जिला लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने डोडाचूरा वाटरवास निवासी जीवन से लाना बताया है, जिसे पुलिस ने प्रकरण में फरार आरोपी बनाया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए तथा कार की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है।
विकास गेहलोत और उनकी टीम ने की।