जन्माष्टमी और डोल जुलूस को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट
लार में एएसपी दक्षिणी ने किया पैदल गश्त, जुलूस मार्गों का लिया जायजा
देवरिया। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल जुलूस पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर बुधवार, 2 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने थाना लार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान एएसपी दक्षिणी ने कस्बा लार के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रस्तावित डोल जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना प्रभारी लार राकेश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
#Deoria #DeoriaPolice #Janmashtami #DolJuloos #Lar #DeoriaPost