सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड कृषि कार्यालय में शारदीय (खरीफ) महा अभियान 2026 अंतर्गत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित
शुक्रवार को सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में शारदीय (खरीफ) महा अभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण से कृषि उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अपराह्न 12 बजे इसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, नवीन कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं तथा कृषि उपादानों के उपयोग की जानकारी दी गई.