जमुई: एकलव्य कॉलेज के पास पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, उसे सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 16, 2025 शहर के एकलव्य कॉलेज के पास शनिवार की देर शाम 7:00 बजे दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर सरिता देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे के बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई है।।वहीं पुलिस घटना की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है।