जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, डॉक्टर ने एक को पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Mar 16, 2025 झाझा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की देर शाम 7:00 बजे तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।