जमुई: रतनपुर चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Mar 16, 2025 रतनपुर चौक के पास शनिवार की रात 9:00 बजे सड़क क्रॉस कर रहे रंजीत कुमार सिंह को अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी।जिससे रंजीत कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन द्वारा रंजीत कुमार सिंह को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान रंजीत कुमार सिंह की मौत हो गई।