जमुई: खुटकट गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसियों ने ससुर और बहू को पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 16, 2025 लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटकट गांव में शनिवार की शाम 6:00 बजे छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसियों ने ससुर और बहू की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।