जमुई: ओरे गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, उन्हें सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 16, 2025 लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरे गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अजीत कुमार और बीरेंद्र यादव बुरी तरह घायल हो गया। घायल दोनों युवकों को परिजन द्वारा शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं दुर्घटना के बाद बाइक छोड़कर चालक फरार हो गया।