लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
अमृतपुर तहसील में लेखपाल संघ ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संघ ने लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
संघ अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि लेखपाल संघ भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करता, लेकिन यदि किसी कर्मचारी को गलत तरीके से फंसाया गया है तो संगठन उसके पक्ष में आवाज उठाएगा। संघ ने ऐलान किया है कि शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस का बहिष्कार किया जाएगा और सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तहसील परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है।
📍 अमृतपुर | फर्रुखाबाद
#अमृतपुर #फर्रुखाबाद #लेखपाल #लेखपालसंघ #विरोधप्रदर्शन #एंटीकरप्शन #निष्पक्षजांच #थानादिवस #तहसीलअमृतपुर #BreakingNews #YouthIndiaNews