Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सकरौर ग्राम पंचायत के वोटनपुरवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय राहुल कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर पिपरी के पास बरामद हुआ। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार देर शाम गोंडा-लखनऊ हाईवे पर ब्रह्मचारी स्थान के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। हाईवे जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए करनैलगंज और नगर कोतवाली की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल प्रदर्शन समाप्त कराया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती नजर आई। ​मृतक राहुल कश्यप के पिता पप्पू कश्यप का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मौसी के लड़के पंकज ने की है। पिता के अनुसार, नवंबर 2025 में राहुल ने अपनी बहन प्रियंका की शादी के लिए पंकज से एक लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। राहुल ने मूलधन के एक लाख रुपये तो वापस कर दिए थे, लेकिन ब्याज की रकम बाकी थी। इसी विवाद को लेकर सोमवार सुबह करीब 11 बजे पंकज, राहुल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। जब राहुल घर नहीं लौटा और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो पंकज उन्हें करनैलगंज रोडवेज बस स्टॉप से लेकर रेलवे स्टेशन तक गुमराह करता रहा। देर रात परिजनों को राहुल का शव ब्रह्मचारी स्थान पिपरी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों का सीधा आरोप है कि ब्याज के पैसों के लेनदेन के विवाद में राहुल की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। फिलहाल, पीड़ित परिवार ने पंकज के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है, जिस पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। ​#GondaNews #Karnailganj #GondaPolice #MurderMystery #HighwayJam #CrimeNews #GondaLucknowHighway #UPPolice #BreakingNews #GondaCrime #YouthDeath #GondaUpdate

Gonda, Gonda | Jun 9, 2026

MORE NEWS