Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

Gondaupdate

लखनऊ घटना के बाद गोंडा में भी बिना मानक चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन की छापेमारी का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट, अग्निशमन विभाग, और नगर पालिका गोंडा के अधिशाषी अधिकारी सहित संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न कोचिंग व पुस्तकालय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भारी अनियमितताएं और सुरक्षा संबंधी कमियां उजागर हुई हैं। निरीक्षण आख्या के मुताबिक, एलबीएस चौराहा स्थित 'नारायणा मॉडर्न लाइब्रेरी' में प्रवेश व निकास का केवल एक ही रास्ता पाया गया और वहां पेयजल व शौचालय के अभाव के साथ-साथ अग्निशमन यंत्र तथा फायर विभाग की एनओसी भी नदारद मिली। इसी तरह, अदम गोडवी मैदान के पास संचालित 'शिवा कम्पटीशन हब' और 'स्वामी विवेकानन्द पुस्तकालय' में भी अग्निशमन यंत्र और फायर एनओसी का अभाव मिला; यहाँ तक कि विवेकानन्द पुस्तकालय नियमों को ताक पर रखकर तीसरी मंजिल पर केवल एक निकास द्वार के साथ संचालित हो रहा था और 'अमेरिकन इंग्लिश' संस्थान की स्थिति भी ऐसी ही पाई गई। नियमों के उल्लंघन का एक और बड़ा मामला हनुमान गढ़ी रोड पर सागर तालाब के सामने 'स्वास्तिक लाइब्रेरी' में देखने को मिला, जहाँ नियमों के विरुद्ध बेसमेंट में लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा था और वहां क्षमता से अधिक छात्र बिना पर्याप्त सुविधाओं और बिना किसी सुरक्षा या फायर एनओसी के पढ़ते पाए गए, जबकि एलबीएस पीजी कॉलेज के पास स्थित 'चाणक्य लाइब्रेरी' निरीक्षण के दौरान बंद मिली। इस संयुक्त कार्रवाई के बाद प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए सभी संबंधित कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि यदि वे मानक पूर्ण नहीं करते हैं, तो अपने संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ भारी अर्थदण्ड लगाने के साथ-साथ सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​#GondaNews #GondaAdministration #CoachingInspection #LibraryInspection #UPNews #SafetyStandards #FireSafety #BreakingNews #UttarPradesh #GondaUpdate #ActionAgainstCoaching #StudentSafety #bharatsamachargonda

लखनऊ घटना के बाद गोंडा में भी बिना मानक चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन की छापेमारी का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट, अग्निशमन विभाग, और नगर पालिका गोंडा के अधिशाषी अधिकारी सहित संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न कोचिंग व पुस्तकालय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भारी अनियमितताएं और सुरक्षा संबंधी कमियां उजागर हुई हैं। निरीक्षण आख्या के मुताबिक, एलबीएस चौराहा स्थित 'नारायणा मॉडर्न लाइब्रेरी' में प्रवेश व निकास का केवल एक ही रास्ता पाया गया और वहां पेयजल व शौचालय के अभाव के साथ-साथ अग्निशमन यंत्र तथा फायर विभाग की एनओसी भी नदारद मिली। इसी तरह, अदम गोडवी मैदान के पास संचालित 'शिवा कम्पटीशन हब' और 'स्वामी विवेकानन्द पुस्तकालय' में भी अग्निशमन यंत्र और फायर एनओसी का अभाव मिला; यहाँ तक कि विवेकानन्द पुस्तकालय नियमों को ताक पर रखकर तीसरी मंजिल पर केवल एक निकास द्वार के साथ संचालित हो रहा था और 'अमेरिकन इंग्लिश' संस्थान की स्थिति भी ऐसी ही पाई गई। नियमों के उल्लंघन का एक और बड़ा मामला हनुमान गढ़ी रोड पर सागर तालाब के सामने 'स्वास्तिक लाइब्रेरी' में देखने को मिला, जहाँ नियमों के विरुद्ध बेसमेंट में लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा था और वहां क्षमता से अधिक छात्र बिना पर्याप्त सुविधाओं और बिना किसी सुरक्षा या फायर एनओसी के पढ़ते पाए गए, जबकि एलबीएस पीजी कॉलेज के पास स्थित 'चाणक्य लाइब्रेरी' निरीक्षण के दौरान बंद मिली। इस संयुक्त कार्रवाई के बाद प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए सभी संबंधित कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि यदि वे मानक पूर्ण नहीं करते हैं, तो अपने संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ भारी अर्थदण्ड लगाने के साथ-साथ सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ​#GondaNews #GondaAdministration #CoachingInspection #LibraryInspection #UPNews #SafetyStandards #FireSafety #BreakingNews #UttarPradesh #GondaUpdate #ActionAgainstCoaching #StudentSafety #bharatsamachargonda

Gonda, Gonda | Jun 25, 2026

"गोंडा में बाबा का 'स्पेशल डिस्काउंट': 13 दिन में दूसरा दौरा, सज गया कमिश्नरी हॉल, अब देखना है चमकेगी किस्मत या चलेगा हंटर!"

​#CMYogiInGonda #YogiAdityanath #GondaNews #UPPolitics #PWD_XRay #Mission2027 #DevipatanMandal #BastiMandal #YogiKaBulldozer #GondaPWD #UPGovernment #BreakingNewsGonda #YogiRounds #VikasKiRaftar #GondaUpdate

"गोंडा में बाबा का 'स्पेशल डिस्काउंट': 13 दिन में दूसरा दौरा, सज गया कमिश्नरी हॉल, अब देखना है चमकेगी किस्मत या चलेगा हंटर!" ​#CMYogiInGonda #YogiAdityanath #GondaNews #UPPolitics #PWD_XRay #Mission2027 #DevipatanMandal #BastiMandal #YogiKaBulldozer #GondaPWD #UPGovernment #BreakingNewsGonda #YogiRounds #VikasKiRaftar #GondaUpdate

Gonda, Gonda | Jun 18, 2026

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण को मिली धमकी के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तफ्तीश में जुटी गोंडा पुलिस जब धमकी देने वाले की कुंडली खंगालने राजस्थान के जयपुर पहुंची, तो पूरा मामला ही बदल गया। गोंडा पुलिस ने जयपुर पुलिस के सहयोग से राजस्थान के मंडावर इलाके में छापेमारी की, जहां धमकी देने वाले आरोपी संदीप शर्मा को ट्रैक किया गया। हालांकि, जब पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो पता चला कि धमकी देने वाला संदीप शर्मा पूरी तरह से मानसिक विक्षिप्त (साइको) है और वर्तमान में जयपुर में ही उसका मानसिक इलाज चल रहा है। जांच में यह बात भी सामने आई कि संदीप शर्मा कोई पेशेवर अपराधी नहीं है, बल्कि अपनी मानसिक बीमारी के चलते वह पहले भी कई अन्य लोगों को इसी तरह की धमकियां दे चुका है। आरोपी की स्थिति को देखते हुए गोंडा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बजाय उसके परिजनों को कड़ी हिदायत दी है कि वे उस पर कड़ी नजर रखें और उसका उचित इलाज कराएं, ताकि वह भविष्य में किसी अन्य को इस तरह परेशान न कर सके। इस खुलासे के बाद पुलिस और पूर्व सांसद के परिवार ने राहत की सांस ली है।

​#GondaNews #GondaBreaking #GondaPolice #JaipurPolice #RajasthanNews #Mandawar #ThreatCase #ExMP #brijbhushansharansingh #mlapratikbhushansingh #SandeepSharma #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #MentalHealth #GondaUpdate

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण को मिली धमकी के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तफ्तीश में जुटी गोंडा पुलिस जब धमकी देने वाले की कुंडली खंगालने राजस्थान के जयपुर पहुंची, तो पूरा मामला ही बदल गया। गोंडा पुलिस ने जयपुर पुलिस के सहयोग से राजस्थान के मंडावर इलाके में छापेमारी की, जहां धमकी देने वाले आरोपी संदीप शर्मा को ट्रैक किया गया। हालांकि, जब पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो पता चला कि धमकी देने वाला संदीप शर्मा पूरी तरह से मानसिक विक्षिप्त (साइको) है और वर्तमान में जयपुर में ही उसका मानसिक इलाज चल रहा है। जांच में यह बात भी सामने आई कि संदीप शर्मा कोई पेशेवर अपराधी नहीं है, बल्कि अपनी मानसिक बीमारी के चलते वह पहले भी कई अन्य लोगों को इसी तरह की धमकियां दे चुका है। आरोपी की स्थिति को देखते हुए गोंडा पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बजाय उसके परिजनों को कड़ी हिदायत दी है कि वे उस पर कड़ी नजर रखें और उसका उचित इलाज कराएं, ताकि वह भविष्य में किसी अन्य को इस तरह परेशान न कर सके। इस खुलासे के बाद पुलिस और पूर्व सांसद के परिवार ने राहत की सांस ली है। ​#GondaNews #GondaBreaking #GondaPolice #JaipurPolice #RajasthanNews #Mandawar #ThreatCase #ExMP #brijbhushansharansingh #mlapratikbhushansingh #SandeepSharma #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #MentalHealth #GondaUpdate

Gonda, Gonda | Jun 17, 2026

गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सकरौर ग्राम पंचायत के वोटनपुरवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय राहुल कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर पिपरी के पास बरामद हुआ। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार देर शाम गोंडा-लखनऊ हाईवे पर ब्रह्मचारी स्थान के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। हाईवे जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए करनैलगंज और नगर कोतवाली की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल प्रदर्शन समाप्त कराया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती नजर आई।

​मृतक राहुल कश्यप के पिता पप्पू कश्यप का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मौसी के लड़के पंकज ने की है। पिता के अनुसार, नवंबर 2025 में राहुल ने अपनी बहन प्रियंका की शादी के लिए पंकज से एक लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। राहुल ने मूलधन के एक लाख रुपये तो वापस कर दिए थे, लेकिन ब्याज की रकम बाकी थी। इसी विवाद को लेकर सोमवार सुबह करीब 11 बजे पंकज, राहुल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। जब राहुल घर नहीं लौटा और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो पंकज उन्हें करनैलगंज रोडवेज बस स्टॉप से लेकर रेलवे स्टेशन तक गुमराह करता रहा। देर रात परिजनों को राहुल का शव ब्रह्मचारी स्थान पिपरी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों का सीधा आरोप है कि ब्याज के पैसों के लेनदेन के विवाद में राहुल की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। फिलहाल, पीड़ित परिवार ने पंकज के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है, जिस पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।

​#GondaNews #Karnailganj #GondaPolice #MurderMystery #HighwayJam #CrimeNews #GondaLucknowHighway #UPPolice #BreakingNews #GondaCrime #YouthDeath #GondaUpdate

गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सकरौर ग्राम पंचायत के वोटनपुरवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय राहुल कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर पिपरी के पास बरामद हुआ। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार देर शाम गोंडा-लखनऊ हाईवे पर ब्रह्मचारी स्थान के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। हाईवे जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए करनैलगंज और नगर कोतवाली की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल प्रदर्शन समाप्त कराया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती नजर आई। ​मृतक राहुल कश्यप के पिता पप्पू कश्यप का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मौसी के लड़के पंकज ने की है। पिता के अनुसार, नवंबर 2025 में राहुल ने अपनी बहन प्रियंका की शादी के लिए पंकज से एक लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। राहुल ने मूलधन के एक लाख रुपये तो वापस कर दिए थे, लेकिन ब्याज की रकम बाकी थी। इसी विवाद को लेकर सोमवार सुबह करीब 11 बजे पंकज, राहुल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। जब राहुल घर नहीं लौटा और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो पंकज उन्हें करनैलगंज रोडवेज बस स्टॉप से लेकर रेलवे स्टेशन तक गुमराह करता रहा। देर रात परिजनों को राहुल का शव ब्रह्मचारी स्थान पिपरी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों का सीधा आरोप है कि ब्याज के पैसों के लेनदेन के विवाद में राहुल की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। फिलहाल, पीड़ित परिवार ने पंकज के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है, जिस पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। ​#GondaNews #Karnailganj #GondaPolice #MurderMystery #HighwayJam #CrimeNews #GondaLucknowHighway #UPPolice #BreakingNews #GondaCrime #YouthDeath #GondaUpdate

Gonda, Gonda | Jun 9, 2026

Latest Gondaupdate News Videos - Watch the Latest News of July 16, 2026 | Public App