कुडू: कुडू में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, हेंजला पिकेट के पास पुलिस ने ट्रैक्टर ज़ब्त किया
लोहरदगा जिले में अवैध खनन व बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कुडू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे कुडू हेंजला पुलिस पिकेट के पास की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है।