कुडू: लोहरदगा जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में बड़े फैसले: 12 मार्च को होली मिलन, मार्च में चुनाव, नई कमिटी जल्द लेगी कार्यभार
लोहरदगा जिला अधिवक्ता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम 4: 15 बजे संघ के महासचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 12 मार्च 2025 को दोपहर 1:00 बजे से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।