कुडू: लोहरदगा न्यायालय के फैसले से यूसुफ अंसारी रिहा, न्याय पर जताया विश्वास
लोहरदगा: लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई के बाद, यूसुफ अंसारी को आखिरकार न्याय मिल गया। बुधवार शाम 6:00 बजे उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि न्याय व्यवस्था पर मेरा हमेशा विश्वास था और आज सच सामने आ गया। मैं बेगुनाह था, लेकिन फिर भी कई महीने जेल में बिताने पड़े। यह समय मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन था।