बलरामपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक
बलरामपुर दौरे पर पहुंचे सहकारिता एवं उड्डयन विभाग केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी जनपद में विकास कार्य की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले के विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की एवं कार्य प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।