कुंडा: मानिकपुर में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
धार्मिक नगरी मानिकपुर में मंगलवार दोपहर 2 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य अंबेडकर मेला व शोभा यात्रा निकाली गई। एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह ने मां ज्वाला देवी धाम से 26 झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही कुंडा, हीरागंज और धनगढ़ में भी विभिन्न रैलियों व प्रतिमा अनावरण के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को याद किया गया।