जमुई: बोधवन तालाब के पास भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों को पीटकर किया घायल, उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Apr 2, 2026 नगर परिषद क्षेत्र के बोधवन तालाब के पास भूमि विवाद के रंजिश में गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से उमेश पाल और उनके भाई मनोज पाल घायल हो गए। घायल भाइयों द्वारा घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।