भोपतपुर में जगदीश और जितेंद्र दो भाइयों के अलग-अलग मकान बने हुए, एक भाई पुलिसकर्मी है तो दूसरा रेलकर्मी। अज्ञात चोरों ने दोनों भाइयों के बंद मकान पर धाबा बोल दिया जहां से नगदी सहित हजारों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश की जा रही है।