आज हमारी पंचायत की दुर्गम और अंतिम बस्ती बैलधार में जाना हुआ, जहाँ गोगा जाहवीर जी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं भंडारे का आयोजन किया गया था।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य बड़े भाई खत्री सिंह ठाकुर, कांग्रेस जिला कमेटी सचिव मनीष तोमर और नव निर्वाचित आंजभोज जोन कांग्रेस के अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला कमेटी सचिव राजेंद्र नेगी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
पंचायत प्रधान आशा देवी इसी बस्ती से आती हैं। बैलधार बीते कई दशकों से विकास की राह ताक रहा है और हमें इस बार उम्मीद है कि इसी बैलधार से पंचायत प्रधान बनी आशा देवी की अगुवाई में बैलधार विकास की मुख्य धारा में आएगा।
बड़े भाई खतरी ठाकुर जो जीत के बाद लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच सुख दुख में खड़े हो रहे हैं और उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं। इसके लिए वो भी बधाई के पात्र है।
इतना ही नहीं, मनीष तोमर भी लगातार आंजभोज के साथ खड़े हैं। जिस भी सूरत में उनसे हो पा रहा है वो क्षेत्र के लिए काम कर रहे हैं।
समाज सेवा व कांग्रेस आंजभोज ज़ोन अध्यक्ष राजेन्द्र नेगी ना केवल पंचायत में बल्कि आंजभोज क्षेत्र में दिल खोलकर सहयोग कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि आगे भी ये तमाम लोग राजनीति ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास में योगदान देते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने जिस तरीक़े से हम सभी स्वागतः किया उसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे।
और अंत में, मैं आपसे बस यही कहना चाहूँगा कि पत्रकारिता व क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में हमारे लायक पांवटा, नाहन या शिमला तक कोई भी काम हो तो बेझिझक संपर्क करें…हम बिना किसी पार्टी में शामिल हुए आपके साथ हमेशा खड़े मिलेंगे।