देशआदेश सच की परख़ पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं और आधुनिक विज्ञान पर होगी विशेष संगोष्ठी
देशआदेश
पांवटा साहिब। सिरमौर मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से पैगंबर मुहम्मद (S.A.W.) के मुबारक जन्म दिवस के अवसर पर सर्वधर्म सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में “पैगंबर मुहम्मद (S.A.W.) की शिक्षाएं (सुन्नत-ए-रसूल) व आधुनिक विज्ञान” विषय पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
संगठन के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं, मानवता, भाईचारे एवं सर्वधर्म सद्भावना के संदेश को समाज तक पहुंचाने के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान के संदर्भ में इन विषयों पर विचार-विमर्श करना है।
यह कार्यक्रम आज बुधवार को भाटिया पैलेस, पांवटा साहिब में आयोजित होगा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, गणमान्य लोग तथा विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहेंगे।
सिरमौर मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन ने सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर सर्वधर्म सद्भावना और आपसी भाईचारे के संदेश को मजबूत करने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर किरनेश जंग पूर्व विधायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, अरिकेश जंग जिला परिषद सदस्य, अवनीत सिंह लांबा, अनिंदर सिंह नौटी, नजाकत हाशमी, बलजीत सिंह नागरा, राजेश चौधरी, शमशेर अली काशमी, महबूब हसन, इकबाल सिंह बाला, इकबाल सिंह खारा, प्रदीप कुमार, वसीम मलिक, सगी, नाज, अली आदि सभी धर्म जाति के लोग उपस्थित रहे।
Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 26, 2026