सहारनपुर: मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट की कार्रवाई को मस्जिद कमेटी के वकील ने बताया न्याय की दिशा में कदम
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब तलब करते हुए तीन सप्ताह के भीतर काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है।