सारठ: सारठ पंप पर पेट्रोल के लिए देर रात तक लगी रही भीड़, PM मोदी के रवैए पर उठे सवाल
Sarath, Deoghar | May 13, 2026 सारठ के 2 पंप में डीजल-पेट्रोल खत्म होने पर बुधवार रात 11 बजे तक चंद्रवंशी पंप में लोगों की भीड़ थी। बताया कि एक ही पंप से तेल मिलने की खबर गांव तक फैलने पर टंकी फुल कराने आए लोग लिमिट पेट्रोल मिलने से पंप कर्मी से नोंकझोंक कर रहे थे। कई लोग डीजल पेट्रोल के संकट पर PM मोदी के गलत रवैए पर सवाल उठा रहे थे, कई मंत्रियों के काफिले में तेल उड़ने की बात कह रहे थे।