बक्सर: फार्मर रजिस्ट्री में बक्सर का जलवा, बिहार में तीसरा स्थान मिलने पर मुख्य सचिव ने डीएम साहिला को किया सम्मानित
Buxar, Buxar | May 1, 2026 फार्मर रजिस्ट्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बक्सर जिले ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने डीएम साहिला को सम्मानित किया। मुख्य सचिव द्वारा डीएम को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।