निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत रायपुर रानी व बरवाला खंड की बीपीआईयू सम्पन्न
पंचकूला 25 अगस्त : निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत बरवाला ब्लॉक प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट की अगस्त माह की मासिक बैठकों का आयोजन उप जिला शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुआ जिसमें जिला ऍफ़एलएन समन्वयक एवं जिला पंचकूला में निपुण के नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
खंड रायपुररानी की बीपीआईयू कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर रानी में संपन्न हुई जिसमें ब्लॉक एफ एल एन कोऑर्डिनेटर गुरसेवक सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से खंड की निपुण प्रगति को दर्शाया गया।
खंड बरवाला कीबीपीआईयू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ सम्पन्न हुई जिसमे ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिव्या द्वारा खंड की प्रगति को दर्शाया गया जिसमें पीपीटी के माध्यम से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, परफॉर्मिंग ग्रेड इंडेक्स, मॉनिटर व मैटर विजिट कंप्लायंस, को लोकेशन ऑफ़ आंगनवाड़ी, बालवाटिका को मजबूती देने के लिए कार्ययोजना, प्रभावी अभिभावक एनगेजमेंट,विद्यालय जिनमें 60 दिन से अधिक दिन से विजिट नहीं हुई उनकी कार्ययोजना , जिला इनिशिएटिव पज़ल व पैटर्न अभ्यास, निपुण पेरेंट्स एप मॉनिटर एस विजिट कंप्लायंस,को विस्तार से प्रस्तुत किया।
प्रत्येक बैठक में संबंधित खंड के क्लस्टर मुखिया, मेंटर्स मेंटोर्स व संपर्क फाउंडेशन से कर्मजीत उपस्थित रहे ।