नवादा: रोह ब्लॉक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक हुआ जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 5, 2024 रोह थाना क्षेत्र के रोह ब्लॉक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में लाया गया। जख्मी की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भालकी गांव निवासी मुन्नी सिंह का पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है।