नवादा: कुंती नगर में 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
Nawada, Nawada | Apr 5, 2024 कुंती नगर में 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी के अधिकारियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को वायु सेना के एमआई 70 हेलीकाप्टर की भी सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई गई है।