नवादा: जवाहर नगर के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला हुई जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 5, 2024 जवाहर नगर के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला की पहचान स्टेशन रोड निवासी शिव शंकर कुमार की पत्नी नीता कुमारी के रूप में हुई है।