शाजापुर: हाजी हजरत शाह रहमतुल्ला आले की दरगाह पर 5 जून को एक दिवसीय कव्वाली का होगा आयोजन
शाजापुर हाजी हजरत शाह रहमतुल्ला आले की दरगाह पर 5 जून शुक्रवार को होगा एकदिवसीय कव्वाली का आयोजन। सैय्यद साजिद मियां ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मोहल्ला दायरा स्थित हाजी हजरत शाह रहमतुल्ला आले की दरगाह पर 4 जून गुरुवार शाम को 9:बजे मिला शरीफ का आयोजन होगा। वहीं 5 जून शुक्रवार को शाम 4:30 पर दरगाह पर गुसल दिया जाएगा।