शाजापुर: एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत, जन अभियान परिषद् जन सहयोग से लगाएगा जिले में 10,000 पौधे
म.प्र.जन अभियान परिषद् शाजापुर के स्वयं सेवी संस्था, नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समितियों एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रो द्वारा अपने-अपने ग्राम में माँ के साथ या माता के चित्र से साथ सेल्फी लेकर जन सहयोग से एक पौधा माँ के नाम” से पौधारोपण किया जायेगा।प्रत्येक ग्राम में जन जागरण, दीवार लेखन भी किया जाएगा।