शाजापुर: कलेक्टर ऋजु बाफना ने किया शाजापुर में निर्माणाधीन बस स्टैंड भवन का निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ऋजु बाफना ने बुधवार को शाजापुर में निर्माणाधीन बस स्टैंड भवन का निरीक्षण किया। इस दाैरान उनके साथ मुख्य नगर पालिका अधिक मझु सक्सेना व अन्य अधिकारी भी रहे। कलेक्टर बाफना ने बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों में जाकर निर्माण कार्य देखा। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ मधु सक्सेना और निर्माण एजेंसी के लोगों को दिशा निर्देश दिए।