शाजापुर: एसपी यशपालसिंह राजपूत ने लालघाटी थाना टीआई संजय वर्मा को किया लाइन अटैच, अर्जुन सिंह मुजाल्दे होंगे लालघाटी थाना टीआई
एसपी यशपालसिंह राजपूत ने लालघाटी थाना टीआई संजय वर्मा को लाइन अटैच कर दिया है।उनके स्थान पर बेरछा थाना टीआई अर्जुनसिंह मुजाल्दे को लालघाटी थाना टीआई पदस्थ किया है। एसपी यशपालसिंह राजपूत ने बताया कि प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से लालघाटी थाने से टीआई संजय वर्मा को हटाकर बेरछा थाना टीआई अर्जुनसिंह मुजाल्दे को लालघाटी थाना टीआई पदस्थ किया है।