कराहल: उगना सहराना में आयुष टीम ने घर-घर जाकर किया स्वास्थ्य परीक्षण और औषधि वितरण
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आयुष विभाग की टीम ने कराहल जनपद की ग्राम पंचायत उगना सहराना में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. जीपी वर्मा के नेतृत्व में टीम ने उगना सहराना व चार खंभा सहराना में घर-घर जाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आयुष पद्धति से उपचार प्रदान किया।