चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 बड़ामटांड़ में बस की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई।घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है।मृतक वृद्धा की पहंचान टुईडुगंरी निवासी कोंकी उरांव के रुप में की गई है।सड़क दुर्घटना की सूचना पर बजरंग दल के युवा नेता नयन सिंह एवं आसपास के लोग पहुंचे तथा इसकी सूचना चौका थाना एवं एम्बुलेंस दिया।सूचना पर एम्बुलेंस एवं चौका पुलिस पहुंचे।