कटिहार नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर चौक स्थित शीतला मंदिर के पास मंगलवार शाम रंगदारी को लेकर एक ज्वेलरी दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में दुकानदार धीरज शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक शाम करीब 6:30 बजे नया टोला निवासी बजवा नामक युवक दुकान पर पहुंचा और रंगदारी की मांग करने लगा। इनकार करने पर आरोपी उग्र हो गया।