ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में फिर लगी आग, 50 एकड़ खेत जलकर राख, किसानों में हड़कंप
ढीमरखेड़ा क्षेत्र में खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन की सख्ती और जागरूकता अभियानों के बावजूद कुछ अज्ञात लोग कटाई के बाद बचे गेहूं के डंठलों में आग लगा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कल मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम अंतर्वेद-गनयारी में अचानक खेतों में आग भड़क उठी।