करनैलगंज: किसान डिग्री कॉलेज में 121 छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट
किसान डिग्री कॉलेज बनगांव कटरा बाजार गोंडा में सोमवार 12 बजे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 121 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि नगर पंचायत कटरा बाजार की अध्यक्ष शमा अंसारी रहीं। अध्यक्षता कॉलेज संरक्षक बैजनाथ दूबे ने की। इस अवसर पर सत्यजीत पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।