करनैलगंज: छेड़छाड़ के विरोध में युवती पर चाकू से हमला, पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र मे 22 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ व विरोध करने पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर 5 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल युवती का मेडिकल कराया गया है। रविवार 4 बजे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।