करनैलगंज: प्रेमिका का शव लेने से परिजनों ने किया इंकार, अब प्रेमी का परिवार करेगा अंतिम संस्कार
करनैलगंज मे प्रेम प्रसंग के चलते जान देने वाले नीरज मौर्या और लक्ष्मी मौर्या के शव PM के बाद नीरज के परिजनों को सौंप दिए गए। लक्ष्मी के परिजनों ने बार-बार संपर्क के बावजूद शव लेने से इनकार कर दिया। PM रिपोर्ट मे नीरज की मौत फांसी लगाने और लक्ष्मी की मौत ट्रेन से कटने से होना पुष्टि हुई है। शनिवार 12 बजे SO ने बताया कि दोनों का अंतिम संस्कार गोंडा में होगा।