करनैलगंज: युवती से छेड़छाड़ और चाकू से हमले के मामले में चार आरोपी 24 घंटे बाद भी फरार
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और चाकू से हमला करने के मामले में सोमवार 5 बजे 24 घंटा पूरा होने के बाद भी 4 आरोपी फरार हैं। घटना के बाद पीड़िता को घायल अवस्था में कोतवाली लाया गया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। मेडिकल जांच में धारदार हथियार से हमले की पुष्टि हुई है। पुलिस ने 11 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छापेमारी तेज कर दी है।