करनैलगंज: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में करनैलगंज में विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन
बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे रविवार 2 बजे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने करनैलगंज मे जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से कड़ी कार्रवाई व हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।