करनैलगंज: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत 5 ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा
परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुसुण्डा की एक विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद एक लाख रुपये, भैंस और बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। चचरे ससुर के छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट भी की गई। शनिवार 4 बजे SO ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।