भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने घोघरा-बरा मार्ग पर रात के अंधेरे में अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। घटना 05 नवंबर की देर रात करीब 11:45 बजे की है, जब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संगठन के सदस्यों ने घेराबंदी की। इस दौरान बरा तरफ से आ रहे दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से तीन प