औराई: जनार बेदौल गांव में पोखर में नहाते समय तीन किशोर डूबे, दो की मौत; एक का एसकेएमसीएच में इलाज जारी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के जनार बेदौल गांव में पोखर में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गया। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में रविन्द्र राय का 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और सुरेन्द्र राय का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार बताया गया है। जबकि देवेंद्र राय के पुत्र रामानंद राय का गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है।