वाराणसी में विधायक का फर्जी पास लगा गाड़ी बरामद, पुलिस ने गाड़ी सीज कर दर्ज किया मुकदमा
Sadar, Varanasi | Nov 28, 2024 वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र लहरतारा फुलवरिया के फ्लाईओवर पर गुरुवार भोर दो बजे के आसपास कार्यवाहक थाना प्रभारी राहुल सिंह के नेतृत्व में गस्त पर थी। इस दौरान एक नीले रंग की बलेनो कार संदिग्ध दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोका। जिसमें गाड़ी के आगे हिस्से में नंबर प्लेट नहीं थी। कार को रोककर उसमें सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ की गई।