लंका पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Nov 28, 2024 वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर में पिछले दिनों पूर्व थाना अध्यक्ष के घर पर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इसके तहत पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा काशी जोन डीसीपी गौरव बंसवाल ने लंका थाना में गुरुवार दोपहर 3 बजे किया।