भिवानी: गांव बलियाली में मानसिक रूप से परेशान महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
गांव बलियाली निवासी 45 वर्षीय कविता गृहिणी थी, जोकि दो बेटों और दो बेटियों की मां थी। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना मिलने पर स्वजन उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने महिला काे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना बवानीखेड़ा थाना पुलिस को दी।