कांके: कांग्रेस नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने आदिवासी एकता महाजुटान रैली की तैयारियों पर बैठक की
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2026 30 अगस्त को प्रस्तावित आदिवासी एकता महाजुटान रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को 3 बजे से रांची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की के आवास पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान रैली की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई